ये पढ़ें: Redmi मिड-रेंज फ़ोन में लेकर आया 200MP कैमरा और 210W फ़ास्ट चार्जिंग

Redmi Note 12 vs Redmi Note 11 कीमतें

Redmi Note 12 की कीमत चीन में लगभग 13,500 रूपए है, जो कि इसके बेस मॉडल का दाम है। वहीँ Redmi Note 11 का बेस मॉडल (4+64GB) भारत में 13,499 रूपए की कीमत पर उपलब्ध है।  यहां एक अंतर ये है कि Note 12 को 4+64GB बेस मॉडल के अलावा 4+128GB, 6+128GB,  8+128GB और 8+256GB वैरिएंट में भी पेश किया गया है। जबकि Redmi Note 11 केवल तीन ( 4+64, 4+128 और 6+128GB ) वैरिएंटों में ही उपलब्ध है।  

Redmi Note 12 भारत में कब लॉन्च होगा ?

Redmi Note 12 की तरह ही Redmi Note 11 चीन में पिछले अक्टूबर में ही लॉन्च हुआ था, लेकिन भारत में इस सीरीज़ के स्मार्टफोनों को फरवरी और मार्च 2022 में लॉन्च किया गया। अंदेशा तो यही है कि इस बार भी जनवरी 2023 में ये किफ़ायती सीरीज़ विश्व स्तर पर यानि ग्लोबली लॉन्च की जाएगी, जबकि भारत में ये फरवरी और मार्च 2023 तक ही आएगी। ये पढ़ें: 2022 नवंबर में आने वाले स्मार्टफोन (Upcoming smartphones in November 2022) 

Redmi Note 12 5G vs Redmi Note 11 स्पेसिफिकेशन 

Redmi Note 12 5G और Redmi Note 11 में सबसे बड़ा अंतर है कि Note 11 एक 4G स्मार्टफोन है जो Snapdragon 680 के साथ उपलब्ध है। वहीँ Note 12 में आपको 5G सपोर्ट मिलता है और ये Snapdragon 4 Gen 1 के साथ आया है। इसके अलावा जहां Note 11 में 90Hz AMOLED डिस्प्ले वहीँ लेटेस्ट Redmi Note 12 में 6.67-इंच की फुल एचडी+ GOLED स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मौजूद है।  कैमरा में भी यहां काफी अंतर है या कहें कि कंपनी ने दो कैमरे कर दिए हैं। Redmi Note 12 में ड्यूल रियर (48+8 MP) कैमरा सेटअप है। वहीँ मार्च 2022 में भारत में आये Redmi Note 11 में 50+8+2+2 MP के चार कैमरे मौजूद हैं। सेल्फी के लिए भी जहां Redmi Note 11 में 13MP का सेंसर है, वहीँ Note 12 में इसके कम करके 8MP का कर दिया गया है।    

Δ