ये पढ़ें: फरवरी 2022 में भारत में दस्तक देंगे ये ज़बरदस्त स्मार्टफोन

कीमतें और उपलब्धता

दोनों ही स्मार्टफोनों में केवल एक-एक स्टोरेज का विकल्प है। साथ ही दोनों Oppo Reno 7 और Reno 7 Pro में दो रंगों के विकल्प नीला (Startrails Blue) और काला (Starlight Black) उपलब्ध होंगे। इन्हें आप Flipkart द्वारा खरीद सकेंगे। Reno 7 Pro की सेल 8 फरवरी से और Reno 7 की सेल 17 फरवरी से शुरू होगी।  

Oppo Reno 7 Pro- 12GB+ 256GB- 39,999 रूपए। Oppo Reno 7 – 8GB + 256GB – 28,999 रूपए।

Oppo Reno 7 सीरीज़ स्पेसिफिकेशन

पहले Pro वैरिएंट की बात करें तो, इसमें आपको 6.5 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलती है। इसमें AMOLED पैनल है जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा फ्लैट डिस्प्ले पर एक पंच-होल कटआउट है, जिसमें 32MP का सेल्फी कैमरा, Sony IMX709 सेंसर के साथ फिट किया गया है। ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 1200 Max पर चलता है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित एक ओक्टा कोर प्रोसेसर है। ये पढ़ें: Xiaomi 11T Pro 5G: खरीदें या ना खरीदें ? फ़ोन को पलटेंगे, तो आपको ट्रिपल रियर कैमरा नज़र आएगा, जिसमें 50MP का मुख्य रियर कैमरा, Sony IMX766 सेंसर के साथ दिया गया है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर आपको यहां मिलेगा। इनके अलावा यहां एक कलर टेम्परेचर सेंसर भी है। फ़ोन में 4500mAh की बैटरी, 65W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है। Reno 7 फ़ीचर बेस मॉडल Oppo Reno 7 में 6.4-इंच की फुल एचडी+ 90Hz AMOLED डिस्प्ले है। इस फ़ोन में भारत में आपको MediaTek Dimensity 900 चिपसेट मिलेगा, जबकि चीन में इसे Snapdragon 778 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया था। फ़ोन में 8GB की रैम और 256GB स्टोरेज है। इसके अलावा इसमें आपको फ्रंट पर 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो, फ़ोन में 64MP का मुख्य कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। इसमें अभी आपको Pro वैरिएंट की तरह 4500mAh की बैटरी एयर 65W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। ये पढ़ें: आखिर क्या है Doomscrolling, जो कोरोना काल के दौरान बना ‘वर्ड ऑफ़ द ईयर’. हालांकि यहां एक चीज़ बेहतर हो सकती थी, वो है सॉफ्टवेयर। 30 और 40 हज़ार की कीमत में अब भी इन फोनों में Android 11 पर ColorOS 12 स्किन दी गयी है। जबकि यहां कंपनी Android 12 दे सकती थी।

Δ