ये पढ़ें: OnePlus Nord 2T की परेशानी बढ़ाएगा भारत में लॉन्च हुआ Oppo Reno 8, जानें कीमतें और स्पेक्स

OnePlus Nord Buds CE कीमतें

फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार Nord Buds CE की कीमत मात्र 2,699 रूपए है। साथ ही इन्हें सफ़ेद और ग्रे रंगों के विकल्प में हम यहां देख सकते हैं। लेकिन फिलहाल रिटेल पेज पर ये ‘सोल्ड आउट’ दिख रहे हैं और ‘Notify me’ का विकल्प भी यहां नज़र आ रहा है।

OnePlus Nord Buds CE स्पेसिफिकेशन

OnePlus Nord Buds CE TWS (ट्रू वायरलेस बड्स) इन-इयर डिज़ाइन के साथ आएंगे। इन्हें आप दो रंगों में खरीद सकते हैं। इन्हें खरीदने पर आपको बड्स के साथ चार्जिंग केस, चार्जिंग केबल, वारंटी कार्ड, एक ब्रैंड स्टीकर और रेड केबल क्लब (Red Cable Club) वेलकम कार्ड मिलेगा। इस लिस्टिंग के अनुसार ये वाटर रेसिस्टेंट हैं और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 10m की रेंज तक काम करने करने में सक्षम हैं। 0 से 100% तक चार्ज होने में इन्हें लगभग 2 घंटे का समय लगता है और फुल चार्ज के बाद ये 20 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देते हैं। इनके साथ 1 साल की वारंटी भी मिलेगी। हालांकि Flipkart लिस्टिंग द्वारा ये सारी जानकारी मिली है, लेकिन OnePlus की तरफ से फिलहाल OnePlus Nord Buds CE को लेकर कोई चर्चा नहीं है। अब देखना ये है कि कंपनी इनके लॉन्च की पुष्टि कब करती है।

Δ