ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव : Google Pixel 7A की पहली झलक सामने आयी ये सभी मोबाइल गेम्स विज्ञापन मुक्त होंगी और गेम खेलने के दौरान या गेम की शुरुआत में आपको किसी प्रकार की App को खरीदना नहीं पड़ेगा। अभी नवंबर में ही Netflix ने अपने दर्शकों के लिए 9 गेम्स को रिलीज़ किया है। यह गेम्स भी बाकी गेम्स की तरह फ्री हैं, जिनमें से कुछ के नाम इस प्रकार है:-1. Reigns: Three Kingdoms जिसे Devolver Digital ने बनाया है।2. Cats & Soup जिसे Neowiz ने बनाया है।3. Hello Kitty Happiness Parade, जिसे Rogue Games के द्वारा बनाया गया है। जो कि आज ही Netflix पर आई है। वहीँ सितंबर में Ubisoft के साथ पार्टनरशिप में को एक्सक्लूसिव मोबाइल गेम आये, उनके टाइटल इस प्रकार हैं – 1. Valiant Hearts, 2. Mighty Quest और 3. Assassin’s Creed Universe। ये पढ़ें: 2022 दिसंबर में आने वाले स्मार्टफोन्स (Upcoming smartphones in December 2022)

Netflix ने 7 नए मोबाइल गेम्स की घोषणा –

1. Skies of Chaos

यह एक Arcade- Style Shoot गेम है, जिसमें आपको एक Evil Empire का सामना करना होगा। अपने सभी दुश्मनों को खत्म करने की पूरी ज़िम्मेदारी आपके कंधों पर होगी।

2.Flutter Butterflies

इस गेम के अंदर विभिन्न प्रकार के फूल, पेड़ और पौधों के माध्यम से Butterflies (तितलियों) का एक बहुत ही खूबसूरत Paradise बनाया हुआ है। प्रत्येक तितली के पंखों का खास Design और Behavior है। इसे Flutterpedia कहा गया है। गेम में आपको Flutterpedia में आने वाली Butterfly को ट्रैक करते रहना है जिससे आपके इस बगीचे की बढ़ोतरी होती रहे।

3. Stranger Things: Puzzle Tales

इस Puzzle RPG (role-playing game) गेम में आप Hawkins गैंग का हिस्सा बनकर रहस्य्मयी खोज करते हैं, डेमोगोरगन से लड़ते हैं और इस पजल को सुलझाते हैं।

4. Country Friends

इस गेम को आप अकेले या अपने दोस्तों जैसे भी चाहे वैसे खेल सकते हैं। इसमें आपको एक Farm का निर्माण करना होगा, जहां फसल, जानवर, इत्यादि सब हैं और ये Farmville जैसा ही है।

5. Cats & Soup

इस गेम में आपको बहुत ही प्यारी प्यारी बिल्लियाँ मिलेंगी जो कि एक जंगल में रहती हैं, उनके लिए आपको Soup बनाना होगा। Soup बनाने के साथ साथ आपको उन बिल्लियों को मछलियाँ भी खिलानी होंगी, जिससे आपको ईनाम में नई Soup रेसिपी और हर्ट्स मिलेंगे।

6. Reigns: Three Kingdoms

जैसा की नाम से ही पता चल रहा है कि यह गेम 3 साम्राज्यों से सम्बंधित है। Han Dynasty ( चीनी राजवंश) के आखिरी अशांति से भरे कुछ सालों में तेन साम्राज्यों पर हमला हुआ है और अब आपको अपने अनुसार सही साम्राज्य का चुनाव करके, उसकी सेना में भर्ती होकर, आगे के निर्णय लेने हैं और युद्ध करना है।

7. Hello Kitty Happiness Parade

गेम में दो Companion खेलते हैं। आपको गेम के Fantasy World में एक दूसरे से प्रतियोगिता करनी होगी।

कहाँ खेले इन गेम्स को?

चूंकि यह सभी गेम्स Netflix ने रिलीज़ की हैं। आप इसे Netflix App पर निःशुल्क खेल सकते हैं।

Δ