ये भी पढ़ें: 20 बेहतरीन Disney फिल्में जो बच्चे के लिए ऑनलाइन Hotstar पर हैं उपलब्ध What If..? का एपिसोड 3 भारत में 25 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे रिलीज़ किया गया है। ये एपिसोड 30 मिनटों का है। ये केवल हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर स्ट्रीम किया जा रहा है। अगर आपके पास भी हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन है तो आप इसे वहाँ देख सकते हैं।
Hotstar का एक महीने का सब्सक्रिप्शन 299 रूपए में और एक साल का सब्सक्रिप्शन 1,499 रूपए में उपलब्ध है।

What If…? का एपिसोड 3 ऑनलाइन मुफ्त में कैसे देख सकते हैं?

अगर आपके पास ये सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो आप इसे Flipkart SuperCoins के साथ मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं और Marvel Studios की पहली एनिमेटेड सीरीज़ What If…? का ये तीसरा एपिसोड भारत में फ्री में देख सकते हैं। Flipkart SuperCoins रिवॉर्ड के तौर पर आपको Flipkart से प्रत्येक शॉपिंग के दौरान दिए जाते हैं। एक SuperCoin की कीमत 1 रूपए है और आपको 100 रूपए खर्च करने पर 2 रूपए के SuperCoin मिलते हैं। आप अपने Flipkart अकाउंट में चेक कर सकते हैं कि आपके पास कितने सुपरकॉइन (SuperCoins) हैं। अगर ये 299 या उससे अधिक हैं तो आप इनसे मुफ्त में Disney Plus Hotstar का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं।

Flipkart पर अपनी आईडी के साथ लॉग-इन करें और अपनी प्रोफाइल सेक्शन में मौजूद SuperCoin Zone में जाएँ। यहां आपको आपके अकाउंट में उपलब्ध SuperCoins नज़र आएंगे। आपने जब भी ख़रीददारी की होगी, वो यहां जोड़ दिए गए होंगे। अगर वो 299 रूपए या 1,499 रूपए के आस-पास हैं, तो आप यहीं मौजूद ‘View All’ के विकल्प पर जाकर ‘Stay Entertained; का विकल्प चुन सकते हैं। अब बस यहां आप अपने SuperCoins को रिडीम करते हुए Disney Plus Hotstar (हॉटस्टार) का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं।

यहां देखें What If…? का ट्रेलर

Δ