Kantara फिल्म की कहानी 90 के दशक के ग्रामीण आदिवासियों तथा उनकी भूमि (जंगल) से जुड़ी धार्मिक प्रथाओं के विषय में है। कहानी को और दिलचस्प बनाने के लिए इसमें प्रदेश विशेष के लोकल फ्लेवर को डाला गया है। फिल्म में लोक नृत्य, लोक संगीत, लोक कथा, मिथक, इतिहास, धार्मिक त्योहारों आदि को बखूबी फिल्माया गया है। फिल्म का क्लाइमेक्स आपके  होश उड़ा देगा।

Pushpa “The Rise”

Pushpa “The rise” साल 2021 की ब्लॉक बस्टर फिल्मों में से एक है। अल्लू अर्जुन फिल्म के मुख्य अभिनेता तथा रश्मिका मंदाना मुख्य अभिनेत्री है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 365 करोड़ का कलेक्शन किया था। दर्शकों ने फिल्म को खूब पसंद किया था। इस फिल्म में आइटम सॉन्ग भी है, जिसने  फिल्म में चार चांद लगा दिये थे। फिल्म की कहानी तथा ऐक्शन सीन भी बहुत धमाकेदार है। यह फुल ड्रामा और मसाला फिल्म है जो आपको बहुत पसंद आएगी।

Tumbbad

इस लिस्ट की दूसरी फिल्म Tumbbad है। Tumbbad महाराष्ट्र के एक गाँव की काल्पनिक कहानी है। इस फिल्म ने 2018 में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। कहानी लगभग 1900 के आसपास की है। महाराष्ट्र में Tummbad नामक एक शापित गाँव है। विनायक जो कि इसी गाँव में रहता है एक लालची किस्म का व्यक्ति है, जिसे हर हालत में सदियों पुराना छुपा हुआ खज़ाना चाहिए होता है, जिसके लिए वह किसी भी हद तक जा सकता है । अपने पहले सीन से ही फिल्म आपको रोमांच से भर देगी। यह फिल्म महात्मा गांधी के कोट जिसमें उन्होंने कहा है कि “दुनियां में इंसान की जरूरत के लिए पर्याप्त साधन हैं लेकिन, उसके लालच की सीमा कभी खत्म नहीं हो सकती”, पर आधारित है। फिल्म में थोड़े बहुत हॉरर सीन भी है, माइथोलॉजी का भी इस फिल्म में प्रयोग हुआ है। यह फिल्म पूरी तरह थ्रिल, ड्रामा और सस्पेंस से भरी हुई है। साथ ही यह फिल्म आपको अच्छी सीख भी देती है।

A Death in the Gunj

2016 में आई फिल्म A Death in the Gunj  एक फुल ड्रामा मूवी है। फिल्म में कोंकणा सेन, विक्रांत मेसी, ओम पुरी, जिम सरभ और रणवीर शोरे जैसे दिग्गज कलाकार है। फिल्म की कहानी 1979 की है। फिल्म की कहानी श्रुतु( विक्रांत मेसी) के इर्द गिर्द घूमती है। श्रुतु एक ऐसा व्यक्ति है, जिसे परिवार में कोई भी वो सम्मान नहीं देता जो उसे मिलना चाहिए। फिल्म के अंदर सभी किरदारों के दो चहरे हैं, जो जैसा दिख रहा है वैसा है नहीं। अचानक कहानी में एक ट्विस्ट आ जाता है साथ ही कुछ नए किरदार भी कहानी में जुड़ जाते है। यह फिल्म तथा इसके किरदार कई लेयर्स में आपको देखने को मिलेंगे।

Ak Vs AK

Ak Vs Ak अनुराग कश्यप द्वारा किया गया एक फिल्मी एक्सपेरिमेंट है। जिसमें वह स्वयं अभिनय कर रहे हैं और उनके साथ मुख्य भूमिका में अनिल कपूर भी है। उनके साथ ही फिल्म में सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर भी देखने को मिलेंगे।  फिल्म को पूरी तरह से अनिल कपूर की असल जिंदगी जैसा दिखाने का प्रयास किया गया है। फिल्म के अंदर अनुराग कश्यप तथा अनिल कपूर दोनों के बीच द्वंद चलता रहता है। अनुराग कश्यप अनिल कपूर के लिए अलग-अलग प्रकार की दिक्कतें खड़ी करते रहता है। देखना यह होगा कि क्या अनिल कपूर उन मुसीबतों का सामना कर पाते है या नहीं।  Ak Vs Ak एक अलग किस्म की मज़ेदार फिल्म है जो अंत तक आपको बांधे रखती है। Ak Vs Ak को आप Netflix पर देख सकते है।

Bulbul

Bulbul हिंदी में बनी एक सुपरनैचुरल थ्रिल फिल्म है। यह फ़िल्म 19वीं सदी की है। फिल्म में कई जगह आपको हॉरर सीन भी देखने को मिलेंगे। इसे आप एक हॉरर लव स्टोरी के रूप में भी देख सकते है। फिल्म का क्लाइमेक्स काफी ही मज़ेदार है। Bulbul  फिल्म को आप Netflix पर देख सकते है।

Asuran

ठीक कांतार के जैसे ही Asuran फिल्म की कहानी ज़मींवाद के विषय से सम्बंधित है। Asuran  एक दमदार साउथ इंडियन फिल्म है। फिल्म के अंदर धनुष लीड रोल में है। धनुष को इस फिल्म के लिए 67th राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। फिल्म की कहानी बेहद सरल है। गाँव का एक किसान परिवार है जो बहुत मेहनत करके अपना गुज़र बसर करता है। उसकी जमीन ही उसका सब कुछ है। परंतु कुछ बड़े ही पैसे वाले लोगो की नज़र उस जमीन पर है। अब किस प्रकार जमीन की इस लड़ाई को लड़ा जाता है यह तो फिल्म देख कर ही पता किया जाएगा। फिल्म में असुर से तात्पर्य “मनुष्य के भीतर बैठे असुर से है, किन-किन परिस्थितियों में आपके भीतर बैठा असुर बाहर निकलता है, यही फिल्म में दिखाया गया है।

Δ