ये पढ़ें: Flipkart Big Billion Days Sale में इन स्मार्टफोनों पर हैं बेस्ट डील्स – फिर नहीं मिलेगा ऐसा मौका

Flipkart Big Billion Days Sale: बेस्ट स्मार्टवॉच डील्स

Samsung Watch 4

अगर आपकी पहली स्मार्टवॉच है, तो आप Samsung Galaxy Watch 4 खरीद सकते हैं, जो कि काफी अच्छी स्मार्टवॉच है और Flipkart Big Billion Days sale में इस समय आपको मात्र 9,999 रूपए में मिल सकती है। इस घड़ी को 29,999 रूपए में लॉन्च किया गया था और अब सेल में आप इसे 20,000 रूपए के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।  Samsung Watch 4 44mm में 1.4 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले, ड्यूल कोर Exynos W920 चिपसेट, 16GB की स्टोरेज, वायरलेस चार्जिंग, 5ATM  और MIL-STD-810G सर्टिफिकेशन, ब्लूटूथ कॉलिंग, और 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ जैसे फ़ीचर शामिल हैं। 

Amazfit GTR 2 (new version) 

Amazfit GTR 2 (new version) की रेगुलर कीमत 11,999 रूपए है। लेकिन Flipkart की इस सेल में आप इसे 6,899 रूपए में खरीद सकते हैं।  इस स्मार्टवॉच में 1.39-इंच की AMOLED डिस्प्ले, 90+ स्पोर्ट्स मोड, 471mAh बैटरी जैसे फ़ीचर हैं। इसमें  Huami का BioTracker, SpO2 सेंसर, हार्ट सेंसर, कॉलिंग की सुविधा, इत्यादि वोसब शामिल हैं, जो आप एक स्मार्टवॉच में चाहते हैं। साथ ही 5ATM सर्टिफिकेशन के साथ ये 50 मीटर तक पानी में भी सुरक्षित है। 

Fitbit Versa 2

एक फिटनेस फ्रीक या स्पोर्ट्समैन के लिए Fitbit Versa 2 भी एक अच्छी स्मार्टवॉच है, जो सेल में Flipkart पर 11,999 रूपए में उपलब्ध है, जबकि इसकी रेगुलर कीमत अभी 15,000 रूपए है।  Fitbit Versa 2 में भी अच्छे फ़ीचर हैं, जैसे कि AMOLED स्क्रीन, वॉटर रेसिस्टेंट, बिल्ट-इन माइक्रोफ़ोन, हार्ट रेट और SpO2 सेंसर, स्लीप और एक्टिविटी ट्रैकिंग, स्मार्ट वेक, GPS, इत्यादि। Axis और ICICI बैंक के कार्डों के साथ इस पर अतिरिक्त 5% का डिस्काउंट भी है। 

Realme Watch 3 Pro

realme Watch 3 Pro भी इसी महीने भारत में लॉन्च हुई है और इसकी कीमत 4,999 रूपए है, लेकिन  Flipkart Big Billion Days Sale में आप इसे 3,899 रूपए में खरीद सकते हैं। इसमें 1.78-इंच AMOLED डिस्प्ले, स्लीक डिज़ाइन, 110+ स्पोर्ट्स मोड्स, SpO2 सेंसर, 100 से ज़्यादा वाच फेस, IP68 सर्टिफिकेशन और 345mAh की बैटरी है, जो 10 दिन तक चल जाती है। 

Apple Watch SE (GPS + Cellular, 40mm)

इसके अलावा SBI क्रेडिट कार्ड के साथ नॉन-EMI ट्रांसक्शन पर 1,750 रूपए का डिस्काउंट और EMI के साथ लेने पर 2,000 रूपए का डिस्काउंट। वहीँ SBI डेबिट कार्ड से ये स्मार्टवॉच खरीदने पर 1,000 की छूट मिलेगी। ICICI क्रेडिट कार्ड के साथ भी ऑफर हैं।

Noise ColorFit Pulse Grand

Δ