इनके अलावा कंपनी ने नयी स्मार्ट टीवी और Redmi smart Band Pro को भी भारत में लॉन्च किया है। फिलहाल यहां हम Redmi द्वारा पेश किये गए स्मार्टफोनों की चर्चा करने वाले हैं। तो, आइये शुरू करते हैं.. ये पढ़ें: Dimensity 900 और 6000mAh की बैटरी के साथ ₹20000 से कम कीमत पे भारत में लॉन्च हुआ ये फ़ोन

कीमतें और उपलब्धता

Redmi Note 11

4GB + 64GB – 13,499 रूपए (ऑफर – 12,499)। 6GB + 64GB – 14,499 रूपए। (ऑफर – 13,499) 6GB + 128GB – 15,999 रूपए (ऑफर – 14,999)।

Redmi Note 11S

6GB + 64GB – 16,499 रूपए। 6GB + 128GB – 17,499 रूपए। 8GB + 128GB – 18,499 रूपए।

Redmi Note 11 स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 11 में ओक्टा कोर Snapdragon 680 चिपसेट है, जिसके साथ 6GB तक की LPDDR4X रैम और 128GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज मौजूद है। फ़ोन में 50MP के मुख्य रियर कैमरा के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का सेंसर, पंच-होल कटआउट में फिट किया गया है।

Redmi Note 11S स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 11S में आपको MediaTek Helio G96 चिपसेट मिलेगा, जो कि 12nm प्रोसेस पर आधारित है। इसमें भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, लेकिन यहां मुख्य कैमरा 108MP का है, जिसमें Samsung HM2 सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। बाकी 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2MP का मैक्रो सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल हैं। हालांकि इसमें भी फ्रंट कैमरा आपको 13MP रेज़ॉल्यूशन के साथ ही मिलेगा। ये पढ़ें: सामने आये POCO X4 5G के स्पेसिफिकेशन; Snapdragon 695 के साथ होगा भारत में लॉन्च इसके अलावा इन दोनों स्मार्टफोनों में 6.43 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दी गयी है। और इस कीमत पर AMOLED स्क्रीन के साथ आने वाले चुनिंदा फोनों में अब ये भी शामिल हैं। इनकी डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और अधिकतम 1000 निट्स ब्राइटनेस के साथ आएँगी। दोनों ही स्मार्टफोनों में 5000mAh की बैटरी और 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। इसके अलावा Redmi Note 11 और Redmi Note 11S दोनों में ही एंड्राइड 11 आधारित MIUI 13 स्किन दी गयी है, जिसमें इस बार कई नए फ़ीचर शामिल हैं। Redmi के ये दोनों स्मार्टफोन ड्यूल सिम स्लॉट और डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट के साथ आएंगे। कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें तो, इनमें 3.5mm ऑडियो जैक, साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, USB Type-C पोर्ट, NFC, जैसे फ़ीचर शामिल हैं।

Δ